फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के निर्मल गिरधर निवासी राहुल पांडेय (20) की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने जेठवारा थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा के पास शव फेंक दिया। वारदात को हादसे का रूप देने के लिए उसके ऊपर बाइक गिरा दी। तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर परेशान रही। बाद में जेठवारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी पश्चिमी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


राहुल पांडेय पुत्र अयोध्या प्रसाद पांडेय रविवार को नाना राम प्रताप के घर शीतल पांडेय का पुरवा भावनपुर जेठवारा गया था। उसके नाना का 13 जून को देहांत हो गया था। तेरहवी के सिलसिले में बातचीत के बाद राहुल सोमवार को आने की बात कहकर रात में ही बाइक से घर के लिए रवाना हो गया। इसी बीच बाग में घात लगाए हत्यारों ने उसे दबोच लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारे बाइक से शव लेकर चले गए। जेठवारा थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में जंगल के करीब सड़क पर राहुल का शव फेंक दिया। इसके बाद उसके ऊपर उसकी बाइक गिरा दी।
विज्ञापन


इससे यह लगे कि हादसे में उसकी मौत हुई है। सोमवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। शिनाख्त होने के बाद लालगंज, महेशगंज, जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। घरवालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की जांच करने लगी। पता चला कि राहुल के घर के करीब खून गिरा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। जेठवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह, सीओ सदर रामजनम ने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed