{"_id":"5a7ddf9e4f1c1b8b268b95ea","slug":"youth-s-dead-body-found-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले के एक युवक का शव बाजार के समीप मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस मौत का कारण हादसा बता रही है। घटना संदिग्ध देख युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार से कौशिल्यापुर की ओर जाने वाली रोड पर गुुरुवार की रात 9 बजे एक युवक का शव मिलने पर सनसनी मच गई। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान मिले। लोगाें के मुताबिक अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर रानीगंज कैथौला चौकी आ गई। पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी सुरेश सरोज(35) पुत्र फूलचंद्र सरोज के रूप में हुई। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर मृतक गांव के ही जयकरन अग्रहरि के साथ बाइक से रानीगंज कैथौला के लिए निकला था।
शुक्रवार की सुबह लालगंज कोतवाल घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पड़ताल के बाद पुलिस ने घटना को सड़क हादसा करार दिया। जबकि ग्रामीणाें का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका गया है। इस बीच सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। मामला संदिग्ध देख मृतक के पिता फूलचंद्र सरोज ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए लिखकर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनाें को कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वे मुकदमा पंजीकृत कराएंगे। कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक की मौत का कारण हादसा लग रहा है। घटना का कारण साफ करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।