{"_id":"5c69ab63bdec227396045a4c","slug":"women-s-life-in-questionable-circumstances-husband-s-beating-on-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गई महिला की जान, पति पर पिटाई का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गई महिला की जान, पति पर पिटाई का आरोप
Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के बाद संदिग्ध दशा में महिला की जान चली गई। मायके वालों ने पहले पति पर हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में मुकर गए। पुलिस ने शक होने पर पति को हिरासत में लेते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल भी मारपीट के दौरान महिला की मौत होने बात स्वीकार कर रहे हैं। उधर, मृतका के भाई ने बीमारी से मौत होने की तहरीर पुलिस को दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना को लेकर स्थित साफ हो सकेगी।
लालगंज कोतवाली के हंडौर पूरे बलदियान निवासी सुशीला देवी (45) पत्नी राजेंद्र सरोज की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह उसके मायकेवालों ने कोतवाल को सूचना दी कि सुशीला की ईंट व पत्थर से कूंचकर पति ने ही हत्या कर दी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
उसके हाथ से चोट के चलते खून निकला रहा था। पुलिस की जांच के दौरान ही मायके पक्ष लोग भी पहुंचे और कुछ देर ससुरालियों स ेबातचीत के बाद हत्या के आरोप से मुकर गए। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बीमारी के चलते मौत होने की बात कही।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने मामला संदिग्ध देख ग्राम प्रधान मनोज सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान सामने आया कि शनिवार की रात करीब दस बजे नशे में धुत पति व पत्नी के बीच विवाद होने लगा। बताया जाता है कि पति द्वारा डंडे से पिटाई के दौरान महिला की जान चली गई। चर्चा है कि सुशीला की जान सिर में चोट लगने से हुई है। छानबीन के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।
पति व पत्नी दोनों शराब पीते थे। नशे में दोनों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट में महिला गिर गई और उसका सिर चारपाई के पाये से टकरा गया। सिर में चोट लगने से महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने पहले हत्या का आरोप लगाया, लेकिन बाद में बीमारी से मौत की तहरीर दे रहे हैं।
मृत्युंजय मिश्र, कोतवाल, लालगंज