फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women ran to die in front of train

जान देने के लिए ट्रेन के सामने दौड़ी महिला

Thu, 04 Dec 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women ran to die in front of train
प्रतापगढ़। ससुरालियों के न अपनाने से दुखी विवाहिता खुदकुशी करने रेलवे स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन आते देख वह पटरी पर दौड़ने लगी। इस बीच एक यात्री उसका मंसूबा समझ गया और उसे ट्रेन के सामने से खींच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली लाई। पूछताछ के बाद ससुरालियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के विजयनगर की रहने वाली एक महिला गुरुवार दोपहर स्टेशन पहुंचीं। वह लखनऊ की ओर से प्लेटफार्म की ओर आ रही ट्रेन को देख उसी रेल लाइन पर खड़ी हो गई। ट्रेन नजदीक आते देख वह उसी दिशा में बढ़ने लगी। महिला को करीब देख चालक हार्न बजाने लगा लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं पड़ा। लगातार ट्रेन का हार्न बजता देख एक यात्री की उधर निगाह गई तो ट्रैक पर महिला को ट्रेन की ओर बढ़ते देख मंशा समझ गया और प्लेटफार्म से नीचे कूदकर महिला को खींच लिया।
विज्ञापन


महिला रोते हुए पोर्टिको के पास आकर बैठ गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले आई। पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि पहले पति की एक वर्ष के भीतर ही बीमारी के चलते मौत हो गई। पांच वर्ष पहले कंपनी में काम करने वाले नगर कोतवाली के भदोही निवासी युवक ने लव मैरेज कर ली। तीन वर्ष पहले परिजनों ने जिद कर युवक का दूसरा विवाह कर दिया। इसके बाद भी वह पति के साथ रहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान एक बेटे और एक बेटी हो गई। पति के काफी प्रयास के बाद भी ससुरालीजन उसे अपनाने को तैयार नहीं हैं। वह बुधवार को पद्मावत एक्सप्रेस से आई और ससुराल पहुंची। ससुराल के लोगों ने काफी पंचायत के बाद भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। पति ने उसे एक लॉज में रुकने को कह दिया। गुरुवार सुबह वह अपने पति को फोन कर बुलाने लगी लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे आने नहीं दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह जान देने जा रही थी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को ससुरालीजनों व महिला को बुलाया गया है ताकि पारिवारिक विवाद का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed