{"_id":"5738c0e34f1c1bfa15ac73a1","slug":"women-killed-in-manikpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव जंगल में पेड़ से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव जंगल में पेड़ से लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसका शव जंगल में पेड़ से लटका दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुराचार भी किया गया है। चरवाहे जंगल में गए तो शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद के जंगल में लोग कम ही जाते हैं। रविवार को करीब साढ़े नौ बजे चरवाहे जंगल में गए तो पेड़ से एक महिला का शव लटकता मिला। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। इस पर चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद ग्रामीणों के माध्यम से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसकी उम्र 26 साल के आसपास बताई जा रही है। कपड़ों से वह किसी अच्छे घर की लग रही थी। फिलहाल पहचान न होने के कारण पुलिस ने उसकी फोटो कराई और पंचनामा करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर एसओ ने बताया कि महिला के बारे में छानबीन कराई जा रही है।