फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women injured during the taken money from bank

पैसा निकालते समय बैंकों में मच गई भगदड़, महिला का टूटा हाथ

Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
women injured during the taken money from bank
न्यूज
कुंडा इलाके की कई बैंक शाखाओं में बुधवार को पैसा निकालने के लिए उपभोक्ता परेशान दिखे।  बैंकों में भीड़ अधिक होने के कारण कई शाखाओं पर भगदड़ मच गई। जिसमें महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


एसबीआई शाखा संग्रामगढ़ से पैसा निकालने के लिए उपभोक्ता सुबह से ही बाहर खड़े रहे। बैंक खुलते ही अंदर घुसने के लिए उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान मजीजलपुर गांव निवासी मालती देवी पत्नी सुखई पटेल भीड़ में फंसकर गिर पड़ी। जिससे उनका हाथ टूट गया। साथ आए परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहीं ग्रामीण बैंक लालाबजार व एसबीआई बाबागंज में भी उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। इस दौरान कई महिलाएं चुटहिल हो गई।
विज्ञापन


वाणिज्य विभाग के छापे से मचा हड़कंप
 कुंडा कस्बे में बुधवार को वाणिज्य विभाग के छापे से हड़कंप मच गया। व्यापारी दुकानें बंदकर भाग निकले। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर सत्यव्रत उपाध्याय के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने कुंडा कस्बे की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वह दुकान बंदकर इधर-उधर भाग निकले और मामले की जानकारी करने लगे। इस दौरान टीम के लोगों ने अफजल ज्वैलर्स की दुकान पर छापेमारी कर नमूना जुटाया और उसे जांच के लिए भेज दिया। टीम में वाणिज्य कर अधिकारी  सत्यकप्रकाश समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशियर ने फाड़ा विड्राल फार्म
कुंडा क्षेत्र के बबलिया गांव निवासी राधेश्याम काफी दिनों से बीमार चल रहा है। बुधवार को वह पैसा निकालने के लिए एसबीआई शाखा संग्रामगढ़ गया था।  आरोप है कि उसने 10 हजार रुपये का विड्राल फार्म भरकर कैशियर को दिया। फार्म हाथ मिलते ही कैशियर तिलमिला गया और उसने फार्म फाड़कर बहा दिया।


पैसा निकालने बैंक गई महिला भीड़ देख हुई अचेत
 संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुजवर निवासी शकीला पत्नी मो. मुख्तार बुधवार को बाबागंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक पैसा निकालने गई थी। बताया जाता है कि भीड़ देखकर वह अचानक अचेत हो गई। यह देख ड्यिूटी पर तैनात सिपाहियों ने महिला को भीड़ अलग कर किनारे ले गए। इसके बाद उसके ऊपर पानी छिड़का गया तब जाकर महिला को होश आ सका। इस दौरान बैंक में अफरा तफरी मच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed