फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women death pratapgarh

आंधी-पानी में छप्पर के नीचे दबने से महिला की मौत, तीन घायल

Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
women death pratapgarh
मौत
 आंधी पानी के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से ईंट-भट्ठा महिला मजदूर की मौत हो गई। तीन मजदूर भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर छत्तीसगढ़ से मजदूरी करने के लिए मजदूर आए हैं। बुधवार की रात सभी अपने कच्चे आशियाने में सोने चले गए। मजदूरों के रहने के लिए ईंटों की कच्ची दीवार बनाकर छप्पर रखा गया है। रात में आंधी के साथ बरसात होने लगी। उस समय सभी अपने आशियानों में सो रहे थे। अचानक ईंट भट्ठे के बगल मनोज सेठ के मकान की दीवार ढह गई। जिसकी जद में मजदूरों का आशियाना भी आ गया। दीवार के मलबे के साथ छप्पर भी पार्वती देवी (39) पत्नी सधऊ रावत के ऊपर गिर पड़ा। मलबे से दबकर पुनीत, मनोहर, मोहन भी घायल हो गए। बरसात बंद होने के बाद मजदूरों की मदद से मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक पार्वती की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed