फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   whether

तापमान ने फूलाई सांस तपिश का कराया एहसास

Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
whether
मौसम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
सुबह और शाम की ठंड गायब होने के बाद अब धीरे-धीरे गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ और पुरवइया की टकराहट से मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिन में जहां गर्मी के चलते लोगों की सांस फूलने लगी वहीं तेज धूप के कारण पहली बार तपिश जैसा एहसास भी हुआ। दिन के साथ रात में गर्मी लगने लगी है।आने वाले दो दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन हो सकता है।


जिले में गर्मी ने आक्रामक दस्तक दी है। दिन-प्रतिदिन चढ़ने वाला पारा आने वाले दो दिनों में और बढ़ सकता है। दो दिन के अंदर तापमान में ऐसा बदलाव आया कि सुबह-शाम पड़ने वाली ठंड अचानक गायब हो गई। मगर अचानक पड़ने वाली गर्मी का तापमान इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 23 मार्च को न्यूनतम तापमान 20.3 अधिकतम 34.7 था, जो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.0 और अधिकतम 37.4 पर पहुंच गया। दिन और रात के पारे में हो रही बढ़ोत्तरी भीषण गर्मी का स्वरुप धारण करती जा रही है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा और पछुवा की टकराहट से अचानक गर्मी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर मौसम एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed