फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   14 boxes of illegal liquar recovered

कोल्ड ड्रिंक व चाय की दुकान पर मिली 14 पेटी शराब

Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
14 boxes of illegal liquar recovered
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
चाय व कोल्डड्रिंक की दुकान से करीब 14 पेटी शराब के साथ पुलिस ने एक महिला को धर दबोचा। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने आरोपी महिला को थाने भेज दिया। उसकी मदद करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार के करीब ही एक मार्केट में कोल्डड्रिंक व चाय की दुकान है। बताया जाता है कि गांजा व अवैध शराब बिकने की पुलिस को सूचना मिली। इस आबकारी विभाग की सदर टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मार्केट में दबिश देने पहुंची, लेकिन मुख्य गेट बंद था। काफी मशक्कत के बाद गेट खुलवाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने मार्केट में सीमा चौरसिया पत्नी जितेेंद्र चौरसिया की चाय व कोल्डड्रिंक की दुकान पर छापा मारा। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि दबिश के दौरान दुकान से करीब चार पेटी और उसके दूसरे ठिकाने से तकरीबन 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने सीमा को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। महिला से पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से मंगवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed