फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Warning of self-disrespect if no compensation is received

मुआवजा न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 22 Feb 2018 11:19 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 बी के चौड़ीकरण में एक परिवार की जमीन अधिग्रहीत कर ली गई। उसे अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। वह अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा-लगाकर थक गया है। उसने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर चेतावनी दी है कि मुआवजा न मिला तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन


कुंडा के पूरेशाह गुलाम चिश्ती निवासी बनवारीलाल पुत्र जगन्नाथ की जमीन गाटा संख्या 608 रजनपुर में है। उसकी जमीन का अधिग्रहण करके रायबरेली से इलाहाबाद 24बी राजमार्ग पर बाईपास का निर्माण हो रहा है। निर्माण तीन वर्षों से हो रहा है, लेकिन अब तक उसे इसका मुआवजा नहीं दिया गया। हालांकि सूची में उसका नाम क्रमांक 50 पर दर्ज है, लेकिन इसके बाद भी अभी मुआवजा नहीं मिल पाया है। वह कई बार अधिकारियों के पास गया और मुआवजे की मांग की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed