फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   villagers beated sso

ग्रामीणों ने एसएसओ को धुना, उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Wed, 19 Jul 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी विद्युत आपूर्ति न किए जाने से खफा किसानों ने सरायभीमसेन पावर हाउस पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने उपकेंद्र पर ताला जड़ते हुए एसएसओ पर अपना गुस्सा उतारा। हंगामे की खबर लगने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया। इससे उपकेंद्र पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के उदापुर गंाव में सरायभीमसेन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे थे। विभाग द्वारा जले ट्रांसफार्मर को बदला तो गया, मगर आपूर्ति शुरू नहीं की गई। इससे किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। एसएसओ पर बिजली आपूर्ति न किए जाने का आरोप लगाते हुए किसान भारी संख्या में उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। खफा किसानों ने उपकेंद्र पर ताला जड़ते हुए एसएसओ अमृतलाल पर अपना गुस्सा उतारा और हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट करने लगे। किसानों के हंगामे की खबर लगते ही जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास करने लगी। किसानोें ने एसएसओ व जेई पर विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। काफी मशक्कत के बाद किसान विद्युत आपूर्ति किए जाने के आश्वासन पर शांत हुए। जेठवारा पुलिस का कहना है कि ताला खुलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। एसएसओ से हाथापाई होने की बात सामने आई है, मारपीट की बात गलत है। तहरीर मिलने पर काईवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed