{"_id":"041805c5b2f73fe4e8b259707633f224","slug":"vikas-singh-encounter-shooter-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास सिंह का शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास सिंह का शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने शनिवार शाम गाजीपुर के शूटर धनंजय उर्फ आदित्य को कुसमी क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह सदर चौराहे के एक व्यापारी को रंगदारी न देने पर धमकाने के लिए आया था। उसके पांच साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद की है। धनंजय सिंह जेल में बंद विकास सिंह के लिए काम करता है। शनिवार की शाम क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला, एसटीएफ के निरीक्षक श्रीनिवास यादव व केसी राय कुसमी क्रासिंग के करीब थे। करीब छह बजे तीन बाइक से छह लोग शहर की ओर आते दिखाई पड़े। शंका होने पर टीम ने उन लोगों को रुकने का इशारा किया।
बदमाश खुद को पुलिस से घिरा देख भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान एक बाइक छोड़कर दो शूटर पैदल ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा साथियों के साथ भाग निकला। पकड़ा गया शूटर धनंजय उर्फ आदित्य गाजीपुर के बीरबलपुर गांव के जयसिंह का पुत्र है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नैनी जेल में बंद विकास सिंह के लिए काम करता है।
सदर चौराहे के करीब एक व्यापारी से रंगदारी मांगी जा रही थी लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया था। उसे डराने के लिए उसके आवास या दुकान के बाहर फायरिंग की योजना थी। यदि कोई विरोध करता तो वे जान लेने से भी नहीं चूकते। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए शूटर के साथियों की तलाश की जा रही है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि उसके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।