फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tiny branch operator murdered

सरेराह सीएसपी संचालक को गोलियों से भूना

Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
tiny branch operator murdered
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
 नगर कोतवाली के गायघाट रोड राम-राम चौराहे के करीब गुरुवार शाम सरेराह बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी), टाइनी शाखा के संचालक को अपाचे सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। घटनास्थल पर ही उसकी सांसें थम गईं। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाइक से गड़वारा की ओर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के हाथ खोखा लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बलीपुर शिवजीपुरम निवासी अजीत सिंह (40) पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह पहले एमआर थे। तीन वर्ष पहले एमआर का काम छोड़ बैंक आफ बड़ौदा के सीएसपी टाइनी शाखा राम-राम चौराहे पर खोल ली थी। गुुरुवार को वह बैंक आफ बड़ौदा निर्मल तिराहे से अपने ग्राहक सेवा केंद्र के लिए स्कूटी लेकर करीब सवा चार बजे निकले। स्कूटी से वह गायघाट सई नदी पार कर आगे बढ़े। तभी पीछे से सफेद अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी समेत वह गिर पड़े। जब तक वह संभलते, तब तक अपाचे सवार दो बदमाश बाइक से नीचे उतरे और अजीत के सीने में दो और पेट में एक गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन हमलावर असलहा लहराते हुए गड़वारा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में अजीत को लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पिस्टल का खोखा मिला। पुलिस ने स्कूटी व अजीत के पास से मिले सामान को अपने कब्जे में ले लिया। उनके गले में चेन, अंगूठी के साथ ही जेब में रुपये भी मिले। सीओ सिटी रामआशीष यादव ने बताया कि हत्यारे तीन की संख्या में थे। घटना के पीछे की असलियत खंगाली जा रही है। अस्पताल पहुंची पत्नी जूली व साढ़ू राकेश सिंह बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed