फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police put in custody two childs without any cause

दो मासूमों पर फूटा अफवाह का बम, पांच घंटे पुलिस ने बैठाए रखा हिरासत में

Sat, 02 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अफवाह का बम शनिवार को दो मासूमों पर कहर बन कर फूटा। कोतवाली में बम की फर्जी सूचना पर जिले भर की पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद लालगंज कोतवाली पुलिस ने फर्जी सूचना देने के शक में बुजुर्ग के साथ दो मासूमों को भी हिरासत में ले लिया। दोनों को पांच घंटे थाने पर बैठाए रखा गया। इस बीच लालगंज पुलिस देर रात तक पता नहीं कर पाई थी कि कोतवाली में बम होने की फर्जी सूचना किसने कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


पुलिस की डायल 100 की सेवा के कंट्रोल रूम में शनिवार को किसी ने मोबाइल फोन से काल कर लालगंज कोतवाली में बम रखे होने की सूचना दे दी। फोन करने वाले ने अपना नाम अखिलेश यादव बताते हुए कहा कि अजय श्रीवास्तव नाम के किसी व्यक्ति ने कोतवाली उड़ाने के लिए बम रख दिया है। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन में कोतवाली की छानबीन कराई गई लेकिन कहीं पर बम नहीं मिला। इस पर पुलिस ने कंट्रोल रूम द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और करीब दो बजे कोतवाली के जलालपुर अमांवा निवासी राम नेवल शुक्ल समेत दो बच्चों अनुभव (9) व वैभव (7) को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि उन्होंने सौ नंबर पर फोन करने से इनकार किया। शाम करीब सात बजे तीनों को छोड़ दिया गया। कोतवाल ने बताया कि जो नंबर सौ नंबर द्वारा बताया गया है उसके  आधार पर झूठी सूचना देने वाले आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फोन किसने किया था यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed