{"_id":"59417b404f1c1b53428b45ff","slug":"udaipur-police-jeep-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर थाने की जीप पलटी, एक दरोगा, चार सिपाही घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदयपुर थाने की जीप पलटी, एक दरोगा, चार सिपाही घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर थाने की जीप मंगलवार रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक दरोगा और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएसआई समेत तीन लोगों को गंभ्ीार हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा ट्रक के सामने आ जाने के कारण हुआ। सिपाही की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
उदयपुर थाने में तैनात एसएसआई गया प्रसाद शुक्ल मंगलवार रात सिपाही राजेश सिंह, अशरफ अली, श्रवण कुमार व विकास सिंह को लेेकर रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर गश्त करने के लिए निकले थे। रात लगभग सवा तीन बजे नया पुरवा के पास जैसे ही पुलिस जीप पहुंची कि रायबरेली की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रक सामने आ गया।
बताया जाता है कि ट्रक की हेड लाइट की चमक से चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एसएसआई गया प्रसाद शुक्ल, श्रवण कुमार व विकास को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिपाही राजेश सिंह व अशरफ अली का इलाज कर कर छोड़ दिया गया। सिपाही राजेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।