{"_id":"593d97c74f1c1be65d9bf39e","slug":"truck-have-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बन गया हाईवे पर खड़ा ट्रक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बन गया हाईवे पर खड़ा ट्रक
pratapgarh
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
truck fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगरासुंदरपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे खड़ा एक ट्रक रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग का गोला बन गया। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आधा ट्रक और उस पर लदे लाखों के इलेक्ट्रानिक सामान और साड़ियां जलकर राख हो गईं।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूतारा सगरासुंदरपुर निवासी माशूक अहमद पुत्र मुस्तकीम एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता है। शनिवार की रात वह वाराणसी से इलेक्ट्रानिक सामान व साड़ियां लादकर दिल्ली के लिए निकला था। रास्ते में घर पड़ने के चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे के समीप ट्रक खड़ाकर खाना खाने चला गया। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। उस पर लदा लाखों का सामान धू-धूकर जलने लगा। सूचना मिलने पर चालक भागकर मौके पर पहुंचा। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणाें की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब उस पर लदे लाखों के इलेक्ट्रिक सामान और साड़ियां जल गईं।
आधा ट्रक भी जल गया। चर्चा रही कि रंजिश के चलते किसी ने चोरी से ट्रक में आग लगा दी। फिलहाल घटना का कारण साफ नहीं हो सका। चालक ने हादसे की सूचना ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक को दी है। उनके पहुंचने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।