फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To prevent encroachment on the way, two women and two women were injured.

रास्ते पर अतिक्रमण करने से रोका तो महिला समेत दो को किया लहूलुहान

Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
 रास्ते पर अतिक्रमण करने का विरोध किया तो अधेड़ सहित महिला को धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। उधर दो अन्य जगह हुई मारपीट में भी चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिल डीह गांव में कुछ लोग गांव जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण कर रहे थे। गांव के मो.अजमल ने इसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। यही नहीं उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी राना गई तो उस पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले आई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। इसी तरह से पुराना कुंडा निवासी अभिरूप उर्फ काशी यादव व सुनीता पत्नी बाबादीन की भी पिटाई विपक्षियों ने कर दी। उधर हथिगवां के चैनी का पुरवा गांव में गीता देवी पत्नी फूलचंद्र यादव को पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने पीट दिया। उसे बचाने दौड़ी उसकी ननद शकुंतला देवी पत्नी महेंद्र कुमार को भी विपक्षियों ने पीटकर घायल कर दिया। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed