फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three people killed satyam

तीनों लोगों ने मिलकर मारा था सत्यम को!

Sun, 01 Apr 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बीएससी के छात्र सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसकी हत्या में तीन लोग शामिल थे। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। इधर, पूछताछ के बाद पुलिस ने सत्यम की रिश्तेदार युवती को छोड़ दिया है। मोबाइल का बीटीएस खंगालने के बाद पुलिस हत्या से जुडे़ कनेक्शन जोड़ रही रही है। सभी नंबरों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। हालांकि नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सिविल लाइन करनपुर निवासी सत्यम शुक्ला पुत्र मुन्ना शुक्ला की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुबह उसका शव अष्टभुजानगर मोड़ के पास मिला था। मां अंजना की तहरीर पर पुलिस ने पहले मारपीट करने वाले पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या के पहले तक जिस युवती से सत्यम मोबाइल पर बात कर रहा था, पुलिस ने उस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


सत्यम के दोस्त पुलिसकर्मी के बेटे को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए रोके रखा। रात में युवती ने जिस युवक से बातचीत की थी, उसे भी पुलिस ले गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस को जानकारी मिली कि सत्यम की हत्या करने के बाद दो आरोपी अष्टभुजानगर की ओर तो एक आरोपी पांडेय का पुरवा की ओर भागा था। उन्हें भागते समय घटनास्थल के करीब रहने वाले एक व्यक्ति ने देख लिया था। पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर चुकी है। उनके तीन करीबी हिरासत में हैं। जिनसे क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक की रिश्तेदार युवती व उससे बातचीत करने वाले लोगों को छोड़ दिया। सत्यम के दोस्त को भी पुलिस ने शुक्रवार की रात ही घरवालों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को भी नामजद आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि जल्द ही छात्र की हत्या करने वाले पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed