फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three ambulances and trucks to strip the defeated

पट्टी में एंबुलेंस व ट्रक ने तीन को रौंदा

Sat, 05 Sep 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 Sep 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। पट्टी में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एंबुलेंस व ट्रक की चपेट में आकर दो महिलाओं सहित तीन लोेगों की मौत हो गई। अमरगढ़ में एंबुलेंस ने महिलाओं की तो पट्टी बाईपास के पास एक ट्रक ने जिला मुख्यालय से शासन की ओर से दी गई ट्राईसाइकिल लेकर लौट रहे नि:शक्त की जान ले ली।
विज्ञापन


देवसरा इलाके के अमरगढ़ बाजार निवासी दुर्गावती (52) पत्नी पन्नालाल शर्मा और विमला देवी (42) पत्नी जगन्नाथ विश्वकर्मा सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहीं थीं। पट्टी-ढकवा मार्ग पर ढकवा की तरफ से आ रही एक बेकाबू 108 समाजवादी एंबुलेंस ने दोनों को रौंद दिया। बताया जाता है कि चालक को झपकी आ रही थी इसके कारण हादसा हुआ। घटना के वक्त अंधेरा था। इसके कारण लोगों को तत्काल हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। दुर्घटना के बाद चालक दोनों महिलाओं के शवों को एंबुलेंस से अलग कर भाग निकला।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने दोनों महिलाओं के शव सड़क पर होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। देर शाम पीएम के बाद शव आने पर चक्का जाम की सूचना पर कंधई एसओ, देवसरा एसओ और पट्टी एसओ, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। हालांकि चक्का जाम की सूचना निराधार निकली। इस मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हादसे केे बारे में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर सांसद हरिवंश सिंह की तरफ से शुक्रवार को नि:शक्तों को उपकरण वितरित करने के लिए शिविर लगाया गया था। नारंगपुर निवासी विजय बहादुर वर्मा (20) पुत्र रामलवट वर्मा जो पैरों से नि:शक्त है, भी उपकरण लेने गया था। चचेरा भाई शिवकुमार वर्मा उसे बाइक से लेकर गया था। लौटते समय विजय ट्राईसाइकिल चला रहा था और शिव कुमार पीछे से बाइक पर आ रहा था। करीब चार बजे पट्टी कस्बे में बाईपास पर वह ढकवा मोड़ के करीब पहुंचा ही था कि सामने से आ रहा बेकाबू ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


ट्राईसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में चला गया। मौका पाकर चालक भाग निकला। पीछे से पहुंचे शिव कुमार ने जब अपने भाई की हालत देखी तो वह उससे लिपटकर रोने लगा और मदद की गुहार करने लगा। एंबुलेंस पहुंची, लेकिन विजय की मौत हो चुकी थी। परिजन भी रोते-बिलखते पहुुंच गए। अद नेता बलिकरन सरोज और बांकेलाल पटेल सहित तमाम ग्रामीणों ने शव को उठने नहीं दिया। परिवारीजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने वहां जाम लगा दिया। लोग मृतक के परिवार को मुआवजे और सहायता की मांग कर रहे थे। प्रभारी एसडीएम रमाशंकर, तहसीलदार महेन्द्र सिंह व प्रभारी कोतवाल प्रभात कुमार यादव के पहुंचने तथा सीएम राहत कोष से पांच लाख की मदद व पारिवारिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed