फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   army recruitment candidates create ruckus

सेना भर्ती अभ्यर्थियों ने चिलबिला में किया बवाल

Fri, 10 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 10 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
army recruitment candidates create ruckus
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
सेना भर्ती देखने के लिए फैजाबाद जा रहे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर में जमकर बवाल किया। ट्रेन के प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रेन के चिलबिला स्टेशन तक पहुंचने के रास्ते में बार-बार चेन पुलिंग की। विरोध पर कुछ यात्रियों को पीट दिया। ट्रेन पर पथराव भी किया जिसमें यात्रियों को चोटें आईं। साथ ही ट्रेन चालक भी जख्मी हो गया। पुलिस के पहुंचने पर युवक भाग निकले। दहशत में आया चालक ट्रेन आगे ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर आरपीएफ का एक सिपाही इंजन पर बैठा तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी।
विज्ञापन

प्रयाग से चलकर फैजाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह ढाई घंटे की देरी से 9 बजकर 55 मिनट पर चिलबिला रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में बड़ी संख्या में फैजाबाद में सेना भर्ती देखने जा रहे युवक सवार थे। बताते हैं कि उनकी सीट को लेकर कुछ यात्रियों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उन्होंने चेनपुलिंग शुरू कर दी। कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। चेनपुलिंग के साथ पत्थरबाजी भी करने लगे। इसके चलते यात्री सहम गए और खिड़कियां बंद करने लगे। पत्थरबाजी के दौरान ट्रेन के इंजन का शीशा टूट गया और एक पत्थर चालक को जा लगा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पथराव के दौरान गार्ड बोगी और कुछ कोचों के भी खिड़कियों के शीशे टूट गए। बवाल बढ़ते देखकर स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी जीआरपी के साथ आरपीएफ को दी। आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची तो बवाल कर रहे युवक भागने लगे। कुछ बोगियों में जाकर दुबक गए। कुछ उपद्रवियों को पकड़कर पुलिस ने पीट दिया। खबर मिलने पर नगर कोतवाल के साथ चिलबिला पुलिस भी पहुंची। इसके बाद भी चालक ने ट्रेन आगे ले जाने से इनकार कर दिया। वह सुरक्षा की मांग करने लगा। इस बीच एक सिपाही की ड्यूटी इंजन पर लगाई गई। तब कहीं जाकर चालक ट्रेन को ले जाने के लिए तैयार हुआ। स्टेशन पर बवाल के चलते पौन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इससे कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed