{"_id":"a6e34a8fd551846627f4dcf8c1aacb73","slug":"theft-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के बंद मकान से आठ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई के बंद मकान से आठ लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर भवानीपुर में जेई रमेश सिंह का बंद मकान चोर खंगाल ले गए। जेवरात, नकदी समेत करीब आठ लाख का सामान चोरों ने पार कर दिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हो सकी।
मानधाता थाना क्षेत्र के शेखनपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र नागेंद्र बहादुर सिंह जेई हैं और इस समय रिहंदनगर में तैनात हैं। उन्होंने नगर कोतवाली के भवानीपुर में अपना नया मकान बनवा रखा है। वह हमेशा परिवार के साथ घर आते-जाते रहते हैं। परिवार की गैरमौजूदगी में उनका छोटा भाई राजेश मकान की देखभाल करने के साथ ही वहां रुकता था। शनिवार की शाम वह घर चला गया।
रात में चोर चहारदीवारी फांदकर भीतर घुसे। चोरों ने दरवाजे की कुंडी काट डाली। इसके बाद पांच कमरों का ताला तोड़ा। उसमें रखी आलमारी और ब्रीफकेस तोड़ी। जेवरात, नकदी, चूल्हा, चांदी की प्रतिमा, कैमरा, झूला, स्टेबलाइजर समेत करीब आठ लाख का सामान उड़ा दिए। रविवार की सुबह राजेश पहुंचा तो दरवाजा खुला देख सन्न रह गया। भीतर घुसा तो सारा सामान अस्त व्यस्त दिखा। पड़ोस में पेट्रोल पंप के लोगों को आवाज देकर बुलाया लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। इस मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर जेई रमेश परिवार समेत रिहंदनगर से चल पड़े हैं। राजेश के मुताबिक चोरी गए जेवरात और कीमती सामानों की कीमत आठ लाख रुपए के आसपास है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है। चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है।