फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft

चोर हुए बेखौफ, घर खंगाला

Tue, 27 Jan 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 27 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
theft
इन दिनों चोर बेखौफ हो गए हैं। पल्टन बाजार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मकान चोरों ने खंगाला डाला। वहीं स्टेशन रोड स्थित एक होटल के बाहर से बाइक भी उड़ा दी। वहीं उचक्कों ने एक कार्यालय से कंप्यूटर और आशा बहू का पर्स उड़ा दिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरेखरगराय निवासी विनोद कुमार सिंह मुन्ना करनपुर रोड पर एक स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर हैं। वह पल्टन बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। उसकी पत्नी रेनू सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। शनिवार शाम वह घर में ताला बंद कर अपने गांव चली गई थी। विनोद भी पंप से गांव चला गया।
विज्ञापन


 रविवार रात चोर घर का ताला तोड़कर आलमारी और ब्रीफकेस से जेवरात और नकदी उड़ा दी। सोमवार शाम आसपास के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो विनोद और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। रात में ही रेनू घर पहुंचीं। बताया कि चोर उसके घर से करीब 12 हजार नकद, दो कैमरे, सोने की एक चेन, अंगूठी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। विनोद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूसरी घटना स्टेशन रोड स्थित होटल के बाहर हुई। देवकली निवासी रजनीश कुमार तिवारी पुत्र रामफेर तिवारी सोमवार को किसान गोष्ठी में शामिल होने के लिए आया था। होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने उड़ा दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने कहाकि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाबा बेलखरनाथ ब्लाक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय का ताला तोड़कर चोर 24/25 जनवरी की रात कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण चुरा ले गए। बीडीओ ने तहरीर दी। कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता की आशा बहू शिवकांती पत्नी हरिकेश बहादुर गांव की एक महिला का इलाज करवाने के लिए मंगलवार को महिला अस्पताल आई थी। अस्पताल परिसर से ही उचक्कों ने उसका पर्स उड़ा दिया। इसमे दो हजार नकद, सोने की अंगूठी थी। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ अनिल गुप्ता के सरकारी आवास से चोर 23 जनवरी की रात नकदी, जेवर आदि ले उड़े थे। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed