फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man killed by hanging

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Tue, 10 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man killed by hanging
रखहा। घर से बाजार के लिए निकले एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिवंगत की जेब में शराब की शीशी मिली। इसे लेकर तमाम चर्चाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कंधई थाना क्षेत्र के रखहा निवासी देवीदीन (42) पुत्र जगदेव इन दिनों परेशान था। सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद बाजार जाने के लिए घर से निकला। कुछ देर बाद घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जामुन के एक पेड़ से उसकी लाश मफलर से लटकती मिली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन


रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोगों ने शव पेड़ से नीचे उतारा। बताया जाता है कि कमीज की जेब से शराब से भरी शीशी भी मिली। सूचना मिलने पर एसओ रामनरेश यादव मौके पर पहुंचे। छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिवंगत के भाई ने बताया कि पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इसकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। एसओ ने बताया कि देवीदीन की मौत फांसी लगाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed