{"_id":"a119da0eb32e66396dc625c7addc757c","slug":"the-soldiers-looted-the-base-card-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने लूट लिए आधार कार्ड फार्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों ने लूट लिए आधार कार्ड फार्म
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में आधार कार्ड बनवाने के लिए हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों पर फार्म लूटने का आरोप लगाते हुए लोग बिफर गए। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बवाल कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। सैकड़ों लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस लाइन में रविवार को आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। सुबह से पुलिसकर्मियों के साथ जनता की कार्ड बनवाने के लिए एकत्र हो गई। करीब दस बजे जैसे ही कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ उसी समय आधार कार्ड का फार्म पुलिसकर्मियों ने ले लिया।
इससे काफी देर से लाइन लगाए लोगों को फार्म नहीं मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने रौब गांठकर फार्म छीन लिए हैं। इसे लेकर दहिलामऊ, आजादनगर, अहमदनगर, मकंद्रूगंज, करनपुर के सैकड़ों लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शोरशराबा होने पर फार्म के लिए दबंगई कर रहे पुलिसकर्मी पीछे हटे। करीब आधे घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजीत शुक्ला मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिन लोगों को फार्म मिल गया था। वे देर शाम तक आधार कार्ड बनवाने के लिए डटे रहे। बताया गया कि पब्लिक का आधार कार्ड बनाने के लिए सोमवार को भी कैंप लगेगा।