फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The police went to steal handle

चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

Sat, 10 Jan 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
The police went to steal handle
कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर में मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से चोरी का मोबाइल और इनवर्टर भी बरामद हुआ है। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कांधरपुर बाजार में राजू वर्मा के मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर 28 दिसंबर को चोर लाखों का मोबाइल और नकदी के साथ इनवर्टर भी उठा ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


शनिवार भोर में कोहंडौर पुलिस ने अंतू इलाके से तीन लोगों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस को 21 सेट मोबाइल, इनवर्टर और बैट्री भी मिल गई। मोबाइल विक्रेता राजू ने भी अपने मोबाइल और इनवर्टर की शिनाख्त की। एसओ पीएन आजाद ने बताया कि पकड़े गए नागेंद्र सरोज पुत्र राधेश्याम निवासी उपाध्यायपुर अंतू , सोनू सरोज पुत्र जियालाल निवासी पांडेय का पुरवा व अशोक कुमार वर्मा पुत्र सियाराम निवासी सरुआवां थाना अंतू ने सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी की थी। सभी को जेल भेजा जा रहा है। चोरों के पकड़ने की खबर मिलने पर चोरी की घटना से पीड़ित लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed