फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The MLA threatened to call the contractor

विधायक ने ठेकेदार को फोन से दी धमकी

Sat, 31 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ठेकेदारी के मामले में दो विधायकों भले ही बर्खास्त कर दिए गए हों, लेकिन जिले में कार्रवाई का खौफ नहीं दिख रहा। आरोप है कि गुरुवार को एक विधायक ने पीडब्लूडी के ठेकेदार को फोन से धमकी दी। शाम को ठेकेदार ने इससे कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


शहर से थोड़ी दूर स्थित रूपापुर निवासी एक व्यक्ति पीडब्लूडी का ठेकेदार है। बताया कि ठेके को लेकर एक विधायक ने उसके पास फोन किया। लिए गए ठेके को विधायक अपने किसी रिश्तेदार को दिलाना चाहते थे। इस बात को लेकर ठेकेदार और विधायक के बीच बहस भी हुई। इससे सहमे ठेकेदार ने शाम को फोन से नगर कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। बताया कि उसे जिले के एक विधायक धमका रहे हैं। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे पुलिस ठेकेदार के घर पहुंची और कोतवाली ले आई। करीब एक घंटे बाद उसे कोतवाली से छोड़ दिया गया। इसके बाद वह घर चला गया। सुबह पुलिस फिर उसे कोतवाली बुलाई। बताते हैं कि वह कोतवाली आया तो उससे धमकी नहीं दिए जाने का पत्र लिखा कर लेने के बाद छोड़ दिया। मामले से ठेकेदारों में आक्रोश के साथ दहशत भी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल बलिराम मिश्र का कहना है कि ठेकेदार ने शाम को फोन पर बताया था कि उसे कोई फोन से धमकी दी जा रही है। इसी सिलसिले में उसे बुलाने के लिए रात में उसके घर पुलिस भेजी गई थी। वह रात में आया भी था। सुबह बुलाया गया तो उसने शिकायत नहीं की। किसी विधायक या उससे जरिए उसे धमकी दिए जाने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed