{"_id":"eabb30ca162cb7db1f08a0c9edc21ca7","slug":"the-man-shot-mediator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीचबचाव करने गए युवक को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीचबचाव करने गए युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। झगड़े के दौरान बीचबचाव करने गए एक युवक को लोगों ने पीटने के बाद गोली मार दी। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। विद्युत पोल सीधा कराने के लिए चंदे को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने देर रात बड़ा रूप ले लिया। घटना के पीछे प्रधानी के लिए प्रत्याशी खड़ा करना भी बड़ा कारण माना जा रहा है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के सैफाबाद बड़ूपुर निंदूरा गांव में विद्युत पोल टेढ़ा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस पर गांव के मो.रज्जन, मो.मुर्तजा व मो.शकील ने गांव के लोगों से करीब 1500 रुपये चंदा वसूला था। यह पैसा खंभा सीधा कराने के लिए कम पड़ गया। ऐसे में काम भी रुक गया। गुरुवार की शाम रज्जन अपने बच्चों को टाफी दिलाने जा रहा था। इस दौरान गांव के ही उसके रिश्तेदारों ने चंदे को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। इसका विरोध उसने किया उसे कमरे में बंद करके जमकर पिटाई कर दी गई। जानकारी होेने पर उसके परिजन गए और उसे छुड़ाकर ले आए। उसकाचचेरा भाई हसनैन (25) पुत्र शकील घटना की जानकारी होने पर बीचबचाव करने पहुंचा।
घटना के बारे में अभी बातचीत ही चल रही थी कि विपक्षियों ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। जमकर पिटाई करने के बाद उसे गोली मार दी गई। जानकारी पर परिजन दौड़े तो आरोपी भाग निकले। हसनैन को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गांव में सिपाहियों को तैनात कर दिया। बताया जा रहा है आरोपी प्रधानी के लिए खड़ा हो रहा था। इधर हसनैन ने भी अपनी बहन शाफिया बानो पत्नी शमीम अहमद को खड़ा किया था। फिलहाल पुलिस ने मो.रज्जन की तहरीर पर अनीश अहमद, कल्लू, सगीर, जमील अहमद, गुलफाम, इरफान, सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव में हत्या के बाद से तनाव को देखते हुए रात में हथिगवां की फोर्स लगाई गई थी। सुबह एक सेक्शन पीएसी भी तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही थाने की फोर्स भी लगाई गई है। एसओ अमित पांडेय ने दिन में लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान यह बात भी खुलकर सामने आई कि आरोपियों का गांव में खासा दबदबा है। उनके कारण कई लोगों ने अपने मकान छोड़ दिए हैं और उनके खिलाफ शिकायत भी नहीं की गई।