फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The life of the young woman against the will Relationships

मर्जी के खिलाफ रिश्ते से युवती ने दी जान

Sat, 25 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 25 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
जगेसरगंज(ब्यूरो)। शादी तय होने से नाराज एक युवती शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने कूद गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले भाग गए। घटना जगेसरगंज इलाके की है।
विज्ञापन


वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जगेसरगंज रेलवे स्टेशन और पारा गांव के बीच पहुंची। इस बीच एक युवती दौड़ते हुए ट्रेन के सामने कूद गई। इससे उसके शरीर के टुकड़े हो गए। बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर मंगापुर गांव के कुछ लोग रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे और शव को लेकर चले गए। चर्चा है कि आत्महत्या करने वाली युवती की शादी 21 मई को होने वाली थी।
विज्ञापन


मगर वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। इसलिए ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों की मानें तो युवती किसी दूसरे युवक को अपना दिल दे बैठी थी। यह बात घरवाले जानते थे। युवती उसी युवक से शादी करना चाहती थी। मगर घरवाले इस पर राजी नहीं थे। उन लोगों ने युवती की मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी तय कर दी। 21 मई को बारात आने वाली थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं हो पाई। अंतू पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed