{"_id":"1e38c7d531654c417f030e50bbaead48","slug":"the-father-son-dispute-straw-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसे के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भैरोपुर मोहल्ले में भूसे को लेकर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इसे लेकर कोतवाली में काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर के अजीतनगर निवासी रामचंद्र ने भैरोपुर में भूसे की दुकान खोल रखी है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे सिप्तैन रोड का रहने वाला एक युवक भूसा खरीदने पहुंचा। भूसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने उस समय किसी तरह मामला शांत करा दिया। रात लगभग आठ बजे आधा दर्जन से अधिक लोग रामचंद्र की दुकान पर आ धमके।
वे दुकान बंद कर रहे रामचंद्र के बेटे राम किशोर को पीटने लगे। बेटे को पिटते देख रामचंद्र दौड़ा तो हमलावरों ने उसपर भी हमला बोल दिया। इस बीच भाई और पिता को बचाने दौड़े बबन के ऊपर भी लोगों ने लाठी डंडे से हमला बोला। शोर शराबा सुन आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायलों को लेकर बजरंग दल के संयोजक विजय सिंह कोतवाली पहुंचे। उनको मेडिकल के लिए न भेजने पर लोग हंगामा करने लगे। लोगों को उग्र होते देख पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।