फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenage death due to tractor trolley collapse

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किशोर की मौत

Fri, 09 Mar 2018 11:39 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 09 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रैक्टर ट्राली से उतरने का प्रयास कर रहा किशोर ट्राली के नीचे आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ट्रैक्टर रुका। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से उसे लाला बाजार ले गई। बाद में उसे संग्रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे धना निवासी विजय कुमार (16) पुत्र छोटेलाल ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह ट्रैक्टर से ईंट उतारने और लादने का काम करता था। शुक्रवार को वह ट्रैक्टर से लाला बाजार के पास ईंट उतारने आया था। लौटते समय लाला बाजार और मानिकपुर के बीच में दुअर नाले के पास चलते ट्रैक्टर से उतरने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया और ट्राली के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोका। इसके बाद सूचना डायल 100 और एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे लाला बाजार ले गई। इसके बाद सीएचसी संग्रामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन उसका शव देख बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed