{"_id":"5848612e4f1c1be059449ae5","slug":"teacher-s-son-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्ष्ाक के बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्ष्ाक के बेटे की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेनी नसीरपुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से शिक्षक पुत्र की पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लाठी-डंडे के हमले में मृतक के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के मामले में चार लोगोें के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेनी नसीरपुर निवासी नंदलाल तिवारी रायबरेली जनपद के छतौरा विकासखंड के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। उनका पड़ोसी त्रियुगी नारायण पांडेय उर्फ राजा से रास्ते को लेकर 25 साल से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बीच हमेशा रास्ते को लेकर तकरार होती रहती थी। त्रियुगी के पोती की 8 दिसंबर को बारात आनी थी। इसलिए बुधवार की सुबह उसके परिवार के लोग साफ-सफाई कर रहे थे। रास्ते में पानी निकलने के कारण कीचड़ व गंदगी थी। जिसे वे साफ करने लगे। साफ-सफाई का नंदलाल पक्ष के लोग विरोध लगने लगे। जिसे लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए। उनके बीच लाठी डंडा चलने लगा। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। आरोप है कि इस दौरान पशुपति पांडेय अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ पहुंचे और नंदलाल के बेटे विनोद कुमार तिवारी (24) को सीने व सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिरकर तड़पने लगा।
यह देख भगदड़ मच गई। उसे लेकर लोग अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसके मौत हो गई। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीछे से लाठी डंडे से घायल हरिकेश (30), चाचा दिनेश प्रसाद व चाची शकुंतला पत्नी नंद किशोर तिवारी भी पहुंच गए। सभी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने त्रियुगी नारायण पांडेय, कमलापति पांडेय, पशुपति पांडेय व अभिमन्यु पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी त्रियुगीनारायण पांडेय, पशुपति पांडेय व अभिमन्यु पांडेय गिरफ्तार हो चुके हैं। कमलापति की तलाश चल रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।