{"_id":"5bef13a4bdec2269827d59c4","slug":"tappebaz-looted-to-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुमाल में कागज के टुकड़े थमाकर 25 हजार ले उड़ा टप्पेबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुमाल में कागज के टुकड़े थमाकर 25 हजार ले उड़ा टप्पेबाज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक में पैसा निकालने आए वृद्ध को रुमाल में एक युवक कागज के टुकड़े थमाकर उसके 25 हजार रुपये ले उड़ा। जब तक वृद्ध को इसकी जानकारी हुई वह गायब हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में सीसीटीवी फुटेज चेक कराई गई तो उसमें उसका धुंधला चेहरा आया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरस्सापुर चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के मुराइन का पुरवा झोकवारा निवासी रमाशंकर मौर्य (60) पुत्र रामनाथ मौर्य पैसा निकालने आए थे। वह बैंक से 25000 रुपये निकालकर गेट से बाहर निकल ही रहे थे कि वहां मौजूद एक युवक ने उन्हें एक रुमाल की गठरी बनाकर देते हुए कहा कि इसमें 80 हजार रुपये हैं। इसे लिए रहिए। मुझे अपने 25 हजार रुपये दे दीजिए। इसे मैं दूसरी बैंक में जमा करके आता हूं।
इसके बाद वह उसके 25 हजार रुपये लेकर गायब हो गया। जब रमाशंकर मौर्य ने रुमाल में बंधी गड्डी खोली तो उसमें कागज की गड्डी बनाकर रखी गई थी। इस पर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद शाखा प्रबंधक रव्रीं माथुर से बात करके सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इसमें पैसे ले जाने वाले का चेहरा तो दिख रहा था, लेकिन चेहरा स्पष्ट न होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई।