{"_id":"593ee9e51126f4c60b8b4e86","slug":"sycle-sawar-strock-dr-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की कार से साइकिलसवार को लगी टक्कर, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की कार से साइकिलसवार को लगी टक्कर, जमकर हंगामा
pratapgarh
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
इसी कार में मिली बच्ची की लाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देल्हूपुर। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर सोमवार की सुबह जिला महिला अस्पताल की महिला डाक्टर की कार से टक्कर लगने पर साइकिल सवार के घायल होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। डॉक्टर को कुछ लोगोें ने घेर लिया और कार की चाबी छीनने के बाद उनका मोबाइल भी उड़ा दिया। मौके पर पहुंचा सिपाही भीड़ में शामिल संदिग्ध युवक को पकड़कर ले जाने लगा तो भीड़ ने उसे खदेड़ लिया। सिपाही ने चौकी के भीतर घुसकर जान बचाई। इसके बाद डॉक्टर को घर भेजा गया।
जिला महिला अस्पताल में तैनात सीनियर डॉक्टर नीलिमा सोनकर सोमवार को अस्पताल के लिए अपनी कार से इलाहाबाद से निकलीं। वह कार खुद ड्राइव कर रहीं थीं। कार लेकर वह देल्हूपुर बाजार के पास पहुंची। तभी उनकी कार से साइकिल सवार मुसाहब अली (60) निवासी गोवर्धनपुर को ठोकर लग गई। जिससे वह नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया। यह देख महिला डाक्टर ने अपनी कार रोक दी और वृद्ध को उठाने लगी। तभी आसपास के लोग शोर मचाते हुए आ गए। भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने महिला डॉक्टर से चाभी छीन ली। इस बीच कार में घुसकर एक युवक कार चलाने का प्रयास करने लगा। तभी डायल 100 का सिपाही विजय सिंह पहुंच गया। उसने कार में चालक की सीट पर बैठे युवक को बाहर निकाला। लेडी डॉक्टर से कहा कि कार पुलिस चौकी ले चले। यह सुनते ही लेडी डॉक्टर नीलिमा सोनकर कार में बैठी तो उनका मोबाइल गायब था।
उन्होंने सिपाही को मोबाइल चोरी होने की बात बताई। सिपाही ने कार में मदद के बहाने सवार युवक को पकड़ लिया और उसे चौकी लेकर जाने लगा। सिपाही की करतूत वहां मौजूद लोगों को नागवार लगी। आक्रोशित भीड़ हंगामा करते हुए सिपाही को दौड़ा लिया। सिपाही अपनी जान खतरे में देख युवक को लेकर पुलिस चौकी के भीतर घुस गया। उसने भीतर से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इस बीच चौकी पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने माजरा समझने के बाद सिपाही को दौड़ाने वाले लोगों को चहेट कर भगाया। घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर किसी पक्ष ने नहीं दी है। संदिग्ध युवक से मोबाइल की बाबत पूछताछ की जा रही है।