{"_id":"579900014f1c1bbf6121e457","slug":"sucide-in-antu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के साथ स्कूल जाने को लेकर दंपति में झगड़ा, खाया दोनों ने जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे के साथ स्कूल जाने को लेकर दंपति में झगड़ा, खाया दोनों ने जहर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के बहेलियापुर गांव में बेटी के स्कूल से मिलने के लिए अभिभावक को बुलाए जाने पर बुधवार को पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इस बीच महिला ने जहर खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ते देख पति ने भी जहर निगल लिया। कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी है। चर्चा इस बात की है कि बच्ची की फीस जमा नहीं थी। स्कूल दबाव बना रहा था। इसलिए दोनों एक दूसरे से स्कूल जाने के लिए कह रहे थे।
बहेलियापुर निवासी शोभनाथ वर्मा (30) की बेटी शिवानी गांव के पास ही सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा एक की छात्रा है। स्कूल के प्रिंसिपल ने शिवानी के परिजनों को बुलाया था। बुधवार की सुबह शिवानी के साथ स्कूल जाने को लेकर शोभनाथ और उसकी पत्नी सरोजा देवी (25) के बीच विवाद होने लगा। शोभनाथ चाहता था कि पत्नी स्कूल चली जाए। जबकि सरोजा पति को स्कूल जाकर शिक्षकों से मिलने के लिए कह रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शोभनाथ ने सरोजा को पीट दिया। आवेश में आकर सरोजा घर के भीतर गई और कमरे में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख शोभनाथ ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए। डाक्टरों ने दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय सरोजा की रास्ते में मौत हो गई। यह देख परिवार के लोग शव लेकर लौट आए। जबकि गंभीर हालत में पति को इलाहाबाद ले जाया गया। सरोजा के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं अंतू एसओ प्रभात कुमार यादव ने बताया कि दंपति के जहर खाने व पत्नी के मौत की बात संज्ञान में आई है। फीस जमा न करने या दूसरी कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है।