{"_id":"87b73b78f6420cfe31a3a0aa009825bd","slug":"sp-was-tormented-woman-on-the-doorstep-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की चौखट पर तड़पती रही युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी की चौखट पर तड़पती रही युवती
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने से आक्रोशित पड़ोसियों ने युवती व उसकी मां को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। थाने के एक दरोगा भी विरोधियों के पक्ष में मां-बेटी पर जुल्म ढाते रहे। इससे परेशान घायल युवती गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से फिर इंसाफ मांगने पहुंची। एसपी ने उसकी बात सुनने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश सुनाया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला निवासी सूर्यलाल चौरसिया का पड़ोसी से विवाद चला आ रहा है। विरोधियों की मंशा भापकर सूर्यलाल की बेटी ममता ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक से 23 मार्च को प्रार्थना पत्र देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई थी। उस दौरान भी थाने पर तैनात दरोगा रामलौट वर्मा कके खिलाफ शिकायत की थी। इससे खार खाए विरोधियों ने 5 अप्रैल को ममता और उसकी मां सीमा को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया।
सूचना देने पर थाने की पुलिस काफी देर बाद पहुंची और मां बेटी को जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने सीमा की हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। बुधवार को डाक्टरों ने ममता को डिस्चार्ज कर दिया। वह घर पहुंची तो विरोधी उसे फिर धमकाने लगे।
विज्ञापन
वह गुरुवार को भाई की मदद से न्याय मांगने के लिए पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची। उसने थाने में तैनात दरोगा रामलौट पर आरोप लगाते हुए कहाकि उनकी इस हालत पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने तत्काल एसओ से घटना की जानकारी ली और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया। ममता का आरोप है कि दरोगा ने उसके पिता से तहरीर बदलवा दी और अब कार्रवाई नहीं होने दे रहा है।