{"_id":"99cd312f1824712599ce159a0b586a71","slug":"sister-had-not-found-the-murder-of-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन नहीं मिली तो भाई की कर दी थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन नहीं मिली तो भाई की कर दी थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शहर के कपूर चौराहे एक दिसंबर की रात मौसी के घर जा रहे सचिन सोनी (13) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सोरांव से धर दबोचा जबकि अन्य अभी फरार चल रहे हैं।
बतादें कि नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी सियाराम सोनी अपनी बेटी ज्योति का विवाह करने के लिए परिजनों के साथ शहर आया था। आधी रात को उसका तेरह वर्षीय बेटा सचिन अपने मौसेरे भाइयों के साथ स्कूटी से मौसी के घर श्याम बिहारी गली जा रहा था। कपूर चौराहे के करीब बाइक सवार लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मामले में मृतक के पिता सियाराम ने अपने पूर्व दामाद नैनी जेल में निरुद्ध राजकुमार पुत्र रामचंद्र सोनी निवासी फाफामऊ इलाहाबाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि हत्या में फरार चल रहे नूरेन कसाई को सोरांव से मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि जेल में बंद राजकुमार ने उसे अपनी पूर्व पत्नी की हत्या के लिए भेजा था। जब वह मैरेज हाल से बाहर नहीं निकली तो सचिन की ही हत्या करनी पड़ी। उन लोगों को मीराभवन इलाके से असलहा उपलब्ध कराया गया था। घटना के बाद वे बाइक मीराभवन इलाके में असलहा उपलब्ध कराने वाले के पास छोड़ दिए। चारपहिया वाहन से इलाहाबाद भाग निकले थे। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।