फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shopkeeper kills

दुकानदार को लूटने के बाद बाइक चढ़ाकर मार डाला

Mon, 23 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 23 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper kills
मो.आलम
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सभागंज चौराहे के पास सोमवार सुबह दुकान बंदकर घर जा रहे युवक को सरेराह लूटने के बाद बदमाशों ने बाइक चढ़ाकर मार डाला। वारदात के बाद भागने के चक्कर बदमाशों की बाइक पलट गई। मौके पर जुटे लोगों ने दो बदमाशों को असलहे के साथ धर दबोचा, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। बाइक से गिरने के कारण बदमाशों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एक बदमाश को ज्यादा चोटें आने के कारण उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मो.आलम (28) पुत्र अजमल की सभागंज चौराहे पर दुकान है। वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे दुकान बंदकर पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक बाइक से तीन बदमाश तमंचा लेकर आए और उसे धमकाकर 10 हजार रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया तो उसके भाई समेत आसपास के लोग दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आते देखकर बदमाशों ने बाइक से भागने का प्रयास किया। आलम बीच सड़क पर खड़ा था। खुद को घिरते देख बदमाशों ने आलम पर बाइक चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर भागने के चक्कर में बदमाशों की बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी चला रहा बदमाश विमल पुत्र राकेश निवासी मवई ऊंचाहार घायल हो गया। लोगों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो एक बदमाश भाग निकला। भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आलम और बदमाश विमल को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। साथ में रहे दूसरे बदमाश पुष्पेंदर सिंह पुत्र देशराज निवासी मवई को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान आलम की मौत हो गई। मो.आलम के भाई ताइब पुत्र अजमल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed