{"_id":"58a0a6484f1c1b5933d84407","slug":"shoot-to-murder-case-convicts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपी को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
news
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के चकमुबारकपुर में हत्यारोपी युवक को पंपिगसेट के पास गोली मार दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। घायल युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने सदर विधायक के करीबी प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस अलर्ट है।
चकमुबारकपुर निवासी शिवकुमार (42) पुत्र विदेशी हरिजन रविवार की सुबह गांव में निकला था। उसका आरोप है कि वह सिराजुद्दीन की पंपिगसेट के पास पहुंचा। उसी समय उसे गांव के प्रधान शमशुल व उसके भाई कमरुल, रामदुलार व राधेश्याम ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर शिवकुमार के परिजन दौड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे थाने ले गए। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए कोहड़ौर अस्पताल भेजने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। शिवकुमार के कंधे में कई छर्रे लगे थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा।
जहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर सदर विधायक के करीबी प्रधान शमशुल समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान यह भी अफवाह फैली कि विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर युवक को गोली मारी गई है। घटना को चुनावी रंग देने का भी प्रयास होता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसे गोली लगी है। वह हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और जमानत पर छूटा है। जिस स्थान पर गोली मारने की बात सामने आ रही है। वहां ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
चुनावी रंग देने का भी हुआ प्रयास
चकमुबारकपुर में रविवार को युवक को गोली मारने की घटना को चुनावी रंग देने का भी प्रयास किया गया। चूंकि घायल शिवकुमार मौजूदा समय में बसपा का प्रत्याशी के पक्ष में था। प्रधान व दूसरे आरोपी सपा प्रत्याशी के करीबी बताए जाते हैं। ऐसे में घटना को कुछ लोगों ने चुनावी रंग देने के लिए सुबह से हल्ला मचाते रहे, लेकिन पुलिस इसे सिरे से नकार रही है।