{"_id":"5b4a32b44f1c1bc6508b491a","slug":"sex-racket-business-was-running-in-the-rented-house-cattle-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का खेल, भंड़ाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का खेल, भंड़ाफोड़
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:09 PM IST
पकड़ी गई युवतियां।
- फोटो : प्रतापगढ़
शहर के रूपापुर नई बस्ती में दरोगा के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार दोपहर पुलिस ने छापा मारकर मकान से दो महिलाओं व एक युवक को दबोच लिया। चार युवक और दो युवतियां भाग निकलीं। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। रैकेट चलाने वाली महिला ने दस हजार रुपये महीने किराए पर दरोगा से मकान लिया था।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले वीके मिश्र बहराइच में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उन्होंने नगर कोतवाली के रूपापुर नई बस्ती में मकान बनवाया है। स्थानीय लोगों की मानी जाए तो उन्होंने मकान की चाबी बगल में रहने वाले एक युवक को दे रखी थी। इस बीच शहर के बेगमवार्ड की रहने वाली एक सेक्स रैकेट संचालिका के करीबी ने वीके मिश्र से फोन पर बात करके दस हजार रुपये में पूरा मकान किराए पर ले लिया। मकान में महिला के साथ एक-दो लोग रहने लगे। दिनभर वहां लोगों का आना-जाना लगा रहता था। बाहर से कई लड़कियां भी बुलाई जाती थीं। शहर के कई रसूखदारों का वहां जमावड़ा लगा रहता था। सेक्स रैकेट चलने की जानकारी होने पर मुहल्ले के लोग परेशान हो गए। शनिवार दोपहर करीब एक बजे मकान में संचालिका के साथ चार युवतियां और पांच युवक मौजूद थे। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी डायल 100 को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान में मौजूद चार युवक व दो युवतियां भाग निकलीं। पुलिस ने संचालिका समेत दो युवतियाें और एक युवक को दबोच लिया। खबर मिलने पर भीड़ जुट गई। करीब डेढ़ घंटे बाद कोतवाल मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को महिला थाने भेज दिया। युवक को कोतवाली ले जाया गया। मकान से प्रयोग किए गए कंडोम, महिलाओं के कपड़े और श्रृंगार के सामान बरामद किए हैं।
संचालिका का पर्स और मोबाइल लेकर फरार हुआ युवक
रूपापुर गांव के जिस युवक ने पुलिस को सूचना देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, वह संचालिका और एक युवती का मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन
बार-बार विधायक का लेती रही नाम
सेक्स रैकेट संचालिका पुलिस को बार-बार बता रही थी कि एक विधायक का उस पर हाथ है। उसका पति विधायक के यहां गाड़ी चलाता है। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह सेक्स रैकेट चलाती थी। गैर जनपद से भी युवतियों को बुलाती थी। विधायक का एक करीबी भी उससे पैसे लेता था।
बीएड की पढ़ाई के नाम पर लिया मकान
बहराइच में तैनात दरोगा वीके मिश्र ने बताया कि उनसे पांच हजार रुपये किराए पर कमरा लिया गया था। पड़ोसी ने दिलाया था। पांच हजार रुपये किराया मुझे मिला है। मुझसे यह बताया गया था कि मकान में रहने वाली युवती बीएड की पढ़ाई कर रही है। उसके साथ माता और पिता भी रहेंगे। इस पर उन्होंने कमरा दिया था। दूसरी ओर जिसने कमरा दिलाया था वह सेक्स रैकेट संचालिका से पांच हजार रुपये अधिक किराया ले रहा था।
जीजा ने साली को देह व्यापार के धंधे में धकेला
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई एक युवती ने बताया कि उसके जीजा ने ही उसे दलदल में फंसा दिया। गोरखपुर की रहने वाली इस युवती के पिता की मौत हो चुकी है। घर में सिर्फ बूढ़ी मां है। इससे वह परेशान थी। मां ने उसे मामा के जीजा के पास सीतापुर भेज दिया। युवती कुछ दिनों तक अपने जीजा के साथ रही। युवती का कहना है कि जीजा ने हीउसे देह व्यापार के धंधे में झोक दिया। वह उसे गैर जनपद भेजने लगा। प्रतापगढ़ की सेक्स रैकेट संचालिका से सेटिंग करने के बाद उसे प्रतापगढ़ भेजा था।
सेक्स रैकेट संचालिका समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। नगर कोतवाली में संचालिका समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अभय कुमार ने बताया कि देह व्यापार में पकड़ी गई एक युवती की तहरीर पर उसके जीजा सीतापुर निवासी मुकेश राजपूत, रैकेट संचालिका सीमा बानो और कटरामेदनीगंज निवासी वकार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शहर में कई और स्थानों पर देह व्यापार के धंधे के बारे में जानकारी मिली है। उन स्थानों पर छापामारी की जा रही है।