फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   seven hiouses theft

एक ही रात सात घरों से चोरों ने की लाखों की चोरी

Fri, 24 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
seven  hiouses theft
news
जेठवारा थाना क्षेत्र में एक ही रात सात घरों में घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये का जेवरात पार कर दिए। सुबह इसकी जानकारी होने पर पूरा गांव हैरान हो गया। पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रहा था। देर रात पीछे के रास्ते से उसके घर में चोर घुस गए। कमरे से एक बाक्स उठा ले गए। सुरेन्द्र सिंह की मानी जाए तो बाक्स में झुमका, पायल, हार के साथ तीन हजार नकदी थी। वहीं उसके बगल के रणजीत सिंह के घर में घुसे चोरों ने दो टप्स, नथिया, पायल के साथ बाक्स में रखे सात हजार रुपये पार कर दिए। गांव के ही रामबरन के घर से चोरों ने जेवारात व दो हजार नकदी, छतरपाल सिंह के घर से पांच हजार, त्रिभुवन सिंह के घर से तीन हजार व जेवरात, रामआसरे के घर से एक हजार व हजारों के जेवरात उठा ले गए। सबसे अंत में अर्जुन सिंह के घर पहुंचे और भैंस खोलकर ले जा रहे थे। जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो वह शोर मचाने लगा। इस बीच चोर भैस को छोड़कर बाकी सामान लेकर भाग निकले। शुक्रवार सुबह पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed