फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   senetar napkin

कागजों पर बांट दिए गए सेनेटरी नैपकिन

Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
किशोरी सुरक्षा योजना जिले में फ्लाप हो गई है। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग को किशोरियों को मासिक धर्म और इससे जुड़ी बीमारियों से बचने को लेकर जागरूक करना था। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के विद्यालयों के साथ ही घर-घर जाकर किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन बांटने के निर्देश दिए थे, लेकिन कागजों पर भी किशोरियों को नैपकिन बांट दिए गए। वहीं विभाग का दावा है कि करीब चालीस स्कूलों में नैपकिन बांटे गए हैं। इस पूरे मामले में महानिदेशक परिवार कल्याण और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कल्याण ने सीएमओ से जवाब तलब किया है।ग्रामीण और शहरी इलाके की ज्यादातर किशोरियों को मासिक धर्म की जानकारी नहीं होती है। न ही वे इसके बारे में अपने परिजनों से कुछ जानने का प्रयास करती हैं। इस कारण किशोरियों में संक्र ामक रोगों की अधिकता पाई जाती है।
विज्ञापन


जिसे लेकर शासन ने किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन बांटने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण करने की योजना की शुरूआत की थी। साथ ही योजना के तहत एएनएम सेंटर पर प्रतिमाह ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया जाए।  लेकिन जिले में सिर्फ कागजों पर ही किशोरियों की जांच और नैपकिन बांट दे रहे हैं। शासन से जनवरी में 1 लाख 77 हजार नैपकिन वितरण करने के लिए आए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सिर्फ 40 विद्यालयों में नैपकिन बांटे गए। पर अधिकारियों ने रिपोर्ट महानिदेशक परिवार कल्याण व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के पास नहीं भेजी। इस पर महानिदेशक परिवार कल्याण व स्वास्थ्य ने सीएमओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


किशोरियों को ही नैपकिन देने के आदेश हैं। विद्यालयों में भेजवा दिया गया है। प्रधानाचार्य को वितरण करने के लिए कहा गया है। रही बात ग्रामीण क्षेत्र की, तो आशा बहू व एएनएम वितरण कर रही हैं। अगर वितरण नहीं हो रहा है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यूके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed