फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scorpio attempted to rob

स्कार्पियो लूटने का प्रयास

Sat, 10 Jan 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
तकादा कर लौट रहे व्यापारी की स्कार्पियो पर अंडे फेंक उसे लूटने का प्रयास किया गया। अचानक गश्ती गाड़ी आने से व्यापारी की जान बच गई। उसने मामले की जानकारी पुलिस वालों को दी। लखनऊ का एक व्यापारी इलाहाबाद पैसे के कलेक्शन को आया था। देर रात वह अपनी स्कार्पियो गाड़ी से लखनऊ के लिए लौट रहा था। एनएच-2 के गंगापुल के पास वह जैसे ही पहुंचा कि उसकी गाड़ी के शीशे पर एक के बाद एक दो अंडे आकर गिरे। इस पर ड्राइवर ने रफ्तार धीमी की और रुककर गाड़ी का शीशा साफ करने लगा। वह अभी गाड़ी का शीशा साफ ही कर रहा था कि व्यापारी को चार लोगों ने घेर लिया। साथ ही ड्राइवर को भी असलहे से कवर कर लिया।
विज्ञापन


असलहाधारियों को देख ड्राइवर और व्यापारी की घिग्घी बंध गई। व्यापारी को उतारकर उससे उसका पर्स मांगने लगे। एक व्यक्ति ने उसकी घड़ी उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस की एक गश्ती गाड़ी आ गई। उसकी लाइट जब गाड़ी पर पड़ी तो बदमाश हड़बड़ा कर भाग निकले। उन्हें भागते देख पुलिस की गाड़ी रुकी और व्यापारी के पास पहुंची। पूछने पर व्यापारी ने सारी बात बताई। उसने बताया कि उसकी घड़ी ही बदमाश उठा ले गए। इस पर पुलिस की गाड़ी ने उसकी गाड़ी को कुछ दूर तक कवर कर लिया। हथिगवां पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed