{"_id":"fa63167a864a914ec9d3eb51886f4a7c","slug":"save-the-prison-officers-involved-in-the-neck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन बचाने में जुटे जेल अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन बचाने में जुटे जेल अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला जेल में अपराधियाें का राज बुधवार को डीएम-एसपी के छापे में खुलासा होने पर अब जेल प्रशासन परेशान हो उठा है। एफआईआर के बाद जेल एसपी से लेकर सिपाही तक परेशान हैं। हर कोई अपने बचाव का तरीका तलाश रहा है।
जेल में अपराधियाें की मनमानी, प्रतिबंधित सामान पहुंचने की खबराें के बीच बुधवार को छापेमारी के बाद असलियत सामने आ गई। शाम को शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने जेल प्रशासन के खिलाफ जेल नियमाें का उल्लंघन करने और प्रतिबंधित सामान भीतर पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल ने किसी को नामजद करने के बजाय जेल प्रशासन को आरोपी बना दिया। सभी विवेचना कर रहे जेल चौकी प्रभारी को साधने में जुट गए हैं।
सिपाही जहां खुद को बेगुनाह बता रहे हैं वहीं अधिकारी भी बचाव की जुगत तलाश रहे हैं। यह माना जा रहा है कि जेल में अफसराें को जो भी अनियमितता मिली है उसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय हो सकती है। सूत्रों के अनुसार जेल के अधिकारी गेट और बैरक के पास ड्यूटी करने वाले सिपाहियों पर दोष मढ़कर अपना बचाव करना चाह रहे हैं। जेल चौकी प्रभारी रामबाबू मिश्र ने बताया कि अभी तो उन्हें विवेचना मिली है। देखा जाएगा कि सामान जहां से मिला है वहां ड्यूटी किसकी थी और प्रतिबंधित सामान वहां पहुंचा कैसे। उसके बाद आरोप तय किया जाएगा।