{"_id":"55571cc994150fbbe6bba0903449b989","slug":"save-cyclists-just-fired-several-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को बचाने में बस पलटी,कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवार को बचाने में बस पलटी,कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित नगर कोतवाली के डगैता के पास साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इससे बस पर बैठे करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने महिला सहित दो को इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
इलाहाबाद से सवारी भर कर एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार में प्रतापगढ़ आ रही थी। डगैता गांव के पास बस के सामने एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के लिए बस चालक एका-एक ब्रेक मार दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। साइकिल सवार भी बस से बचने में सड़क किनारे जा गिरा।
इससे उसे भी गंभीर चोटें आ गई। बस पलटने से उस पर बैठी इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के बागीगांव निवासी मोसिना बानो (40) पत्नी वाजिद अली व उसका बेटा साहिल (14), लकी (12) मानधाता थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव निवासी अशफाक (35) पुत्र शौकत अली व पूरेखरगराय गांव निवासी पर्यावरण सेना के प्रमुख अजय क्रांतिकारी (35) पुत्र राम प्रताप तिवारी व साइकिल सवार नगर कोतवाली के कोपा गांव निवासी अजय पाल (12) पुत्र रामबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस चालक आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल लेकर आए। बाकी निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। मोसिना बानो का बायां पैर कटने से और अजय की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।