फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   salary mesage on mobile, bank no cash

मैसेज आया, नहीं मिला वेतन

Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
salary mesage on mobile, bank no cash
न्‍यूूज
गुरुवार को बैंकों में कैश नहीं होने से राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों को निराश लौटना पड़ा। बुधवार की शाम कर्मचारियों के खाते में वेतन की रकम पहुंचते ही मैसेज तो आ गया, मगर सुबह जब वह लेने के लिए बैंक पहुंचे तो उन्हें निराश होना पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में काउंटर पर खडे़ होने वाले ग्राहकों को सिर्फ दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जिले के 28,789 राज्य कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में 30 नवंबर की आधी रात से मोबाइल पर वेतन रिलीज होने के मैसेज आने लगे। पेंशनर और कर्मचारी सुबह जब वेतन लेने के लिए बैंक पहुंचे, तो एटीएम में ताला और काउंटर बंद होने से उनका उत्साह भंग हो गया। एसबीआई और बैंक ऑफ बडौदा का आलम यह रहा कि बुधवार को ही रुपये खत्म होने का काउंटर पर नोटिस लगा दिया गया था। इधर , सुबह बैंक खुलने के  पहले ही कर्मचारियों की भारी भीड़ देखकर बैंक कर्मी परेशान हो गए। अच्छा तो यह हुआ कि कुछ लोग रुपये जमा करने पहुंच गए। इससे काउंटर पर जो लोग खड़े थे, उन्हें दो-दो हजार रुपये देकर विदा किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश खत्म होने से एटीएम में ताला लगा रहा और काउंटर पर आने वालों को दो-दो हजार रुपये दिए गए। रुपये नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी बैंक कर्मियों से भिड़ गए। बैंक कर्मी शुक्रवार को रुपये देने का वादा करते रहे।
विज्ञापन


बीओबी के चीफ मैनेेजर आरआर गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की रात भारतीय रिजर्व बैंक से कैश आ रहा है। शुक्रवार को सभी बैंक शाखाओं और एटीएम से रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों ने किया नोटबंदी का विरोध
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नोटबंदी को लेकर आम जनता को होने वाली परेशानियों को लेकर पार्टी कार्यालय पर बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल ने कहा कि बगैर तैयारी के मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी लागू करना आम जनता के साथ मजाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed