{"_id":"56ddc4b44f1c1b6c238b4577","slug":"robery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार बदमाशों ने लाखों की सरिया लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार बदमाशों ने लाखों की सरिया लूटी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के सतहरिया से लाखों रुपये की सरिया लादकर निकले ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने कब्जे में ले लिया। उन्होंने चालक को बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अज्ञात स्थान पर सरिया उतार ली। सोमवार को चालक बेहोशी की हालत में सलवन में मिला। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया स्थित अभिनव स्टील फैक्ट्री से रविवार की रात ट्रक चालक जसपाल यादव अमेठी स्थित राजेश सिनेटरी स्टोर्स के लिए निकला। ट्रक पर 60.8 टन सरिया लदी थी। जिसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये बताई जा रही है।
रात ग्यारह बजे वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर रामापुर क्रॉसिंग के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। चालक की मानें तो असलहाधारियों ने उसे बंधक बना लिया। उसे जमकर मारापीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर बदमाश अज्ञात स्थान पर चले गए। जहां लाखों की सरिया को उतार लिया। सोमवार की सुबह रायबरेली जनपद के सलवन में ट्रक खड़ा मिला। उस पर बेहोशी की हालत में चालक जसपाल भी पड़ा था। उसने घटना की जानकारी अपने कंपनी के मालिक को दी। खबर मिलने पर चालक को ट्रक समेत फतनपुर बुला लिया गया। कंपनी के प्रबंधक दिलीप खुटिया ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस चालक से पूछताछ के बाद घटना की छानबीन कर रही है। एसओ ने बताया कि चालक की लोकेशन पता की जा रही है। घटना के समय आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।