फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two died in accident, angry women beaten Sub inspecter

बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, महिलाओं ने दरोगा को पीटा

Tue, 25 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
two died in accident, angry women beaten Sub inspecter
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पर पहुंचे लोगों ने बस ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस आरोपी बस चालक व बस को कब्जे में लेकर थाने चली आई। भीड़ बढ़ते देख पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में भेजे जाने के पूर्व शव न दिखाए जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। महिलाओं ने मौके पर पहुंचे एक दरेागा को पीट दिया। खबर लिखे जाने तक लोग थाने के आसपास जुटे रहे।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के  जोगापुर गांव निवासी शिवकेश सिंह (35) पुत्र दृगपाल  अपनी साली आरती (30) पत्नी अजय निवासी खानीपुर को बाइक पर बैठा कर सांगीपुर बाजार से घर जा रहे थे। उसके साथ आरती का पांच साल का बेटा सुमित और एक साल की बेटी आंचल भी थी। बताया जाता है कि जैसे ही वह राजमतीपुर तिराहे से आगे बढ़ेे कि अचानक सामने से तेज रफ्तार में बस आ गई। बस की चपेट में आने से शिवकेश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरती और उनका बेटा सड़क किनारे जा गिरे। आसपास के लोग आननफानन में पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल सुमित को सीएचसी सांगीपुर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपी बस ड्राइवर की भी लोगों ने धुनाई कर  दी। पुलिस बस व आरेापी को अपने साथ थाने लेकर चली आई। पुलिस ने शिवकेश व सुमित के शव का पंचातयतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित की मां आरती बदहवास हो चली है। वह भाग भाग कर अपने कलेजे के टुकड़े को लोगों से मांग रही थी। परिजन किसी तरह आरती को संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed