फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Razing on arbitrary Lalganj police women

लालगंज पुलिस की मनमानी पर बिफरीं महिलाएं

Tue, 10 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Razing on arbitrary Lalganj police women
प्रतापगढ़। लालगंज पुलिस की मनमानी पर आक्रोशित महिलाओं ने नाराजगी जताई है। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि फर्जी मुकदमा दर्ज कर पुलिस गांव में बवाल कराना चाहती है। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के खानापट्टी गांव की दर्जनों महिलाएं सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। अकबरी, सीमा कोरी, रेहाना, शबनम समेत अन्य महिलाओं ने लालगंज पुलिस की ज्यादती बताते हुए कहा कि कोई घटना नहीं हुई और पुलिस ने फर्जी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आबादी की जमीन का बैनामा आशिया बानो ने शांति देवी से कराया है। उसी आबादी की जमीन को पड़ोसी कुसुम कोरी पत्नी अमृतलाल हड़पना चाहती है।
विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए कुसुम ने 4 फरवरी को आशिया के पति तौफीक, खालिक, टीपू व अन्य तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न के साथ ही बलवा का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व डीजीपी से भी गई है। इधर, माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी के सचिव जफरुल हसन, नगर अध्यक्ष इसरार अहमद ने भी अधिकारियों से मुलाकात कर लालगंज पुलिस की मनमानी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि खानापट्टी के अल्पसंख्यकों पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। यदि मुकदमा वापस न हुआ तो माइनारटीज सोसायटी के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर लियाकत अली प्रधान, बशीर अहमद, इरफान अली, खलील अहमद, इबरार, हाजी लुकमान, खालिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed