{"_id":"5bf99b81bdec2241b842e36d","slug":"rape-with-the-student-of-class-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म
pratapgarh
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोहड़ौर (प्रतापगढ़)। बरही कार्यक्रम में शामिल होने गई आठ साल की कक्षा दो की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग निकला। होश आने पर मासूम घर पहुंची और आपबीती सुनाई। रात में ही बच्ची के परिजन आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे। इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर पांच लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात लगभग आठ बजे आयोजित बरही कार्यक्रम में मासूम बच्ची शामिल होने गई थी। उस दौरान डीजे बज रहा था। इस बीच आनंद वर्मा पहुंचा। उसने बालिका को झांसा देते हुए बताया कि उसके पिता मिठाई लेकर घर आए हैं और उसे बुला रहे हैं। यह सुनते ही बालिका उसके साथ चल पड़ी। आरोपी थोड़ी दूरी पर नहर के पास अरहर के खेत में उसके साथ रेप किया। डीजे की तेज आवाज के चलते बच्ची की चीखपुकार कोई सुन नहीं सका। बाद में बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकला। करीब दो घंटे बाद होश आने पर मासूम रोते-बिलखते घर पहुंची। उसने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई तो वे दंग रह गए।
आक्रोशित लोग आरोपी के घर पहुंचकर उलाहना देने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता के परिवार पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची कोहड़ौर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से दुष्कर्म पीड़ित बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। कोहड़ौर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया गया है।