फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rape in pratapgarh

दरिंदगी के बाद किशोरी की हत्या कर शव जलाया

Thu, 22 Jan 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Jan 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
rape in pratapgarh
कोतवाली के संसारपुर गांव के जंगल में गुरुवार को एक किशोरी की अधजली लाश मिली। जबड़ा टूटा था और गुप्तांग पर चोट के निशान पाए गए। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के संसारपुर गांव के जंगल में गुरुवार सुबह लगभग दस बजे मजदूर सरपत काटने गए थे। इस दौरान मजदूरों ने जले सरपतों के झुरमुट में एक किशोरी का अधजला शव देखा। सूचना पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। मौके पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक किशोरी के शव का जबड़ा टूटा हुआ था। नाक, कान व गुप्तांग से खून निकला था। ग्रामीण उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन



काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि किशोरी की हत्या दूसरे स्थान पर की गई। साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारों ने शव जला दिया लेकिन ठंड के चलते शव पूरा जल नहीं सका। जनपद से गायब किशोरियों के परिजनों को बुलाया जा रहा है ताकि शव की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि किशोरी के शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही दुष्कर्म की बाबत कुछ कहा जा सकता है। ऐसी संभावना को देखते हुए हर तरह से जांच कराई जा रही है ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed